logo
Home

राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Dec
22
राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक कार ने स्कूटी सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह पूरी घटना कोलार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात नयापुरा के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने कार जब्त कर गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Tags
Vande Rashtra
MP NEWS
MP HINDI NEWS
राजधानी में तेज रफ्तार का कहर: कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर