बॉलीवुड के जाने-माने स्टार Salman Khan आज यानी 27 दिसंबर को 58 साल के हो गए हैं। सलमान खान बॉलीवुड के सबसे दिलदार स्टार्स में से एक है। सलमान खान के जन्मदिन से जुड़े एक बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। सलमान खान की 58वें जन्मदिन की पहली झलक खूब वायरल हो रही है। इसके बाद अब सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है। सलमान खान इस वीडियो में अपने परिवार के साथ दिखाई दिए। इस वीडियो में सलमान खान बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।
सलमान खान ने भांजी संग मनाया जन्मदिन सलमान खान की बर्थडे का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान आयुष शर्मा और अर्पिता की बेटी आयत संग बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के साथ-साथ इस वीडियो में उनकी सौतेली मां हेलन भी नजर आ रही हैं। सलमान खान और आयत का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। सलमान खान के वीडियो को उनके फैंस जमकर शेयर करते हुए नजर आए। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं सलमान खान का ये दिल जीत लेने वाला वीडियो, जो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सलमान खान के अंदाज पर फिदा हुए फैंस सलमान खान के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस अंदाज पर फैंस फिदा हो गए। सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। सलमान खान की पार्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। सलमान खान की बर्थडे पार्टी के इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।