logo
Home

Rape Case on Oye Indori: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोबिन अग्रवाल के खिलाफ दर्ज रेप का मामला, पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा देकर आबरू लूटने का आरोप

Dec
20
Rape Case on Oye Indori: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोबिन अग्रवाल के खिलाफ दर्ज रेप का मामला, पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा देकर आबरू लूटने का आरोप

इंदौर। फेमस यूट्यूबर रॉबिन अग्रवाल जिंदल (ओए इंदौरी) पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। रॉबिन तलाकशुदा युवती को शादी का झांसा देकर उसका फिजिकली यूज कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर केस रजिस्टर्ड किया गया है। YouTuber रॉबिन के सोशल मीडिया पर मिलियन फॉलोअर्स है।

तलाकशुदा को शादी का झांसा देकर शोषण करने के मामले में यूट्यूबर “ओए इंदौरी” (रॉबिन अग्रवाल जिंदल) के खिलाफ एमआईजी पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ओए इंदौरी के खिलाफ एक तलाकशुदा निजी कंपनी में काम करने वाली युवती ने थाने में शिकायत की थी।

16 मार्च को युवती की शिकायत के बाद रॉबिन अग्रवाल ने पीड़िता के हाथ-पैर जोड़कर शादी करने की बात कहते हुए राजीनामा कर लिया था। हालांकि इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया और वह पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

इस मामले में पहले एमआईजी पुलिस ने रॉबिन से सेटिंग कर जांच को दबा दिया था, लेकिन तलाकशुदा ने हिम्मत नहीं हारी और फिर से उसकी शिकायत की। एमआईजी पुलिस ने लंबी जांच पड़ताल के बाद रॉबिन अग्रवाल जिंदल उर्फ ओए इंदौरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

Tags
Vande Rashtra
Rape Case on Oye Indori
Rape Case on Oye Indori: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रोबिन अग्रवाल के खिलाफ दर्ज रेप का मामला, पीड़िता ने लगाया शादी का झांसा देकर आबरू लूटने का आरोप