logo
Home

Kondagaon News: थामे नहीं थम रहा जवानों की आत्महत्या का मामला, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली.. कैम्प में मचा हड़कंप, वजह अज्ञात

Jan
04
Kondagaon News: थामे नहीं थम रहा जवानों की आत्महत्या का मामला, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली.. कैम्प में मचा हड़कंप, वजह अज्ञात

कोंडागांव: जवानों की आत्महत्या का मामला थामे नहीं थम रहा है, आये दिन खबर आती है कि जवान ने सुसाइड कर लिया है। ताजा मामले में बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले का हैं। यहाँ नक्सल मोर्चे पर तैनात एक अर्धसैनिक बल के जवान ने खुद के सर्विस रायफल से आत्महत्या की नियत से गोली मार ली हैं। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल दाखिल कराया गया हैं जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स यानि सीएएफ का बताया जा रहा हैं जो कि कोंडागांव के कुधूर कैंप में पदस्थ था। साथी जवानों ने जब फायरिंग की आवाज सुनी तो सभी बैरक की तरफ पहुंचे। यहाँ घायल जवान लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। जवान ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया हैं यह मालूम नहीं चल सका हैं। बहरहाल उच्च अधिकारी इस मामले की जाँच में जुट गए हैं।

Tags
Vande Rashtra
Kondagaon News
Kondagaon News: थामे नहीं थम रहा जवानों की आत्महत्या का मामला, जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली.. कैम्प में मचा हड़कंप, वजह अज्ञात