logo
Home

'एनिमल' सक्सेस पार्टी में आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर को किया इग्नोर? लोग बोले, 'कुछ तो गड़बड़ है'

Jan
07
'एनिमल' सक्सेस पार्टी में आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर को किया इग्नोर? लोग बोले, 'कुछ तो गड़बड़ है'

Alia Bhatt ignored Neetu Kapoor: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की हालिया रिलीज ब्लॉकबस्टर मूवी 'एनिमल' के लिए बीती रात मुंबई में ग्रैंड सक्सेस पार्टी रखी गई। जहां कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इस दौरान सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे। जहां वो अपनी मां और पत्नी के साथ ही ससुर महेश भट्ट के साथ तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे। बीती रात हुए इस ग्रैंड इवेंट की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगे हैं। इस दौरान रणबीर कपूर का अपनी फैमिली संग इवेंट में एंट्री का क वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। जिसमें अदाकारा आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर को बुरी तरह से इग्नोर करती दिखीं।

आलिया भट्ट ने नीतू कपूर को किया इग्नोर दरअसल, इवेंट में फिल्म स्टार रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर का हाथ थामे पहुंचते दिखे। उनके पीछे आलिया भट्ट और महेश भट्ट भी थे। जिसके बाद सभी लोग पैपराजी के सामने खड़े होकर तस्वीरें क्लिक करवाते दिखे। हालांकि इस दौरान आलिया और नीतू कपूर एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे। दोनों ने न तो साथ में तस्वीरें क्लिक करवाईं। न ही दोनों एक दूसरे की ओर देखती दिखीं। आलिया भट्ट पूरा वक्त सिर्फ रणबीर कपूर को ही देखती नजर आईं।

जिसके बाद एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में आए इस वायरल वीडियोज पर कमेंट कर कई इंटरनेट यूजर्स ने कहा कि लगता है कि दोनों के बीच खटपट है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'सास-बहू एक दूसरे को इग्नोर कर रही हैं।' तो वहीं, एक यूजर ने कहा, 'आलिया और नीतू की बॉडी लैंग्वेज झगड़े का इशारा दे रही है। जीरो आई कॉन्टेक्ट। लगता है कि दोनों में बिल्कुल भी किसी तरह का कॉन्टेक्ट नहीं है। बुरा लगता है कि एक मां कैसे कंट्रोलिंग हो सकती हैं।' यहां देखें वीडियो।

500 करोड़ कमा चुकी है रणबीर कपूर की 'एनिमल' बता दें कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने में सफल रही। इस मूवी ने अकेले हिंदी सिनेमाघरों से ही 550 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर डाली है। जिसके साथ ही ये साल 2023 की दूसरी टॉप ग्रोसर मूवी बनी।

Tags
Vande Rashtra
'एनिमल' सक्सेस पार्टी में आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर को किया इग्नोर? लोग बोले, 'कुछ तो गड़बड़ है'