logo
Home

बड़ी खबरः दो समाज में विवाद के बाद पथराव, लाठी-तलवार से हमला, 8 लोग घायल, 2 बाइक में लगा दी आग, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

Nov
19
बड़ी खबरः दो समाज में विवाद के बाद पथराव, लाठी-तलवार से हमला, 8 लोग घायल, 2 बाइक में लगा दी आग, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन में शनिवार की रात दो समाज में विवाद के बाद पथराव हो गया। लाठी और तलवार के हमले से रघुवंशी समाज के 8 लोग घायल हो गये। आक्रोशित लोगों ने दो बाइक को आग लागकर फूंक दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक को इन्दौर और एक अन्य घायल को निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

माली समाज के लोगों ने पहाडसिंहपुरा कलश चौक में रघुवंशी समाज के लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। सूचना मिलते ही एसपी धर्मवीर सिह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान आरोपी भाग गये। दोनों समाज के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। शहर में दो समाज में विवाद से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमला करने वाले करीब 8 लोगों को राउन्ड अप भी कर लिया है। घायल प्रितमसिह रघुवंशी ने बताया कि घर पर परिवार और दोस्त खाना खा रहे थे। अचानक माली समाज के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया।

25 से 30 लोग घर में घुसे और तलवार डंडों से हमला कर दिया। हम लोग कुछ समझ नहीं पाए। एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि घायल और रघुवंशी समाज की शिकायत पर माली समाज के लोगों पर धारा 307,147, 48,49 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपीयो को पकडने के लिये तीन टीम रवाना कर दी है। एक दिन पहले होटल में खाने को लेकर मामूली विवाद के बाद समझौता हो गया था। लेकिन आज कुछ लोगों ने बेकसूर लोगों पर पहाडसिंहपुरा में पथराव, डंडे तलवार से हमला किया। 8 लोगों के सिर और हाथ पैर पर चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि गांव की स्थिति नियंत्रण में है।

Tags
Vande Rashtra
MP NEWS
MP HINDI NEWS
MP KHABAR
MP CRIME
MP CRIME NEWS
बड़ी खबरः दो समाज में विवाद के बाद पथराव, लाठी-तलवार से हमला, 8 लोग घायल, 2 बाइक में लगा दी आग, बड़ी संख्या में पुलिस तैनात